E-PaperUncategorizedएग्रीकल्चरटॉप न्यूज़देशपंजाबबिहारराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, गन्ने के मूल्य में इतने रुपयों की हुई बढ़ोत्तरी।

खेती बाड़ी

भारत देश के उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा इत्यादि राज्यों में सर्वाधिक खेती गन्ने की होती है। यहां बात की जाए खेती की किसानों की सबसे पहली पसंद गन्ना ही है। यही कारण है की इन राज्यों में गन्ने की पैदावारी सर्वाधिक होती है।

 

यूपी में चीनी मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने की पेराई का कार्य शुरू कर दिया है। बात करें पंजाब व हरियाणा की तो यहां भी जल्द ही गन्ने की पेराई का कार्य शुरू होने वाला है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों की नजर सरकार के एलान पर है की इस बार भी राज्य सरकार गन्ने का मूल्य बढ़ाएगी।

किसानों के हितों को देखते हुए पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए गन्ना मूल्य भुगतान 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। यह खबर जैसे ही वायरल हुई तो पंजाब के गन्ना किसानों के खुशी की लहर दौड़ गई। पंजाब में गन्ना मूल्य 10 रुपया बढ़ोतरी के बाद अब किसानों को गन्ने की फसल के लिए 401 रुपया प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा की राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए हमेशा आगे है। यही कारण है की किसानों को अच्छे दाम मिल सके और गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की गई।

पंजाब में गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी के बाद यूपी के किसानों में भी एक उम्मीद जागी है की यहां भी सरकार किसानों को कुछ राहत जरूर देगी और गन्ने के मूल्य को जरूर बढ़ाएगी। वैसे भी इस बार यूपी में बाढ़ के कहर ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!