E-Paperएग्रीकल्चरटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशयूपीराजस्थान

MP के 13 जिलों के किसानों को 35 हजार करोड़ रु का मिलेगा लाभ, जानिए क्या है PKC प्रोजेक्ट जिससे दो राज्यों की चमकेगी किस्मत

हिमांशु सिंह

मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले 5 सालों में प्रदेश के किसान को बड़ा लाभ होने वाला है तो चलिए जानते हैं सरकार का प्लान क्या है।

PKC प्रोजेक्ट

पीकेसी परियोजना के अंतर्गत किसानों को और पर्यटन के साथ उद्योग क्षेत्र को भी लाभ होने वाला है। इससे पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी। जिससे पूर्वी राजस्थान के साथ उत्तरी मध्य प्रदेश के किसानों को फायदा होगा। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 35 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं राजस्थान के बात कर तो वहां पर भी करोड़ों का खर्चा होगा। कुल मिलाकर 75000 करोड रुपए इसमें खर्च होंगे। जिसमें 90% केंद्र सरकार की ओर से लाभ मिलेगा। जबकि 10% मध्य प्रदेश सरकार को करना होगा।

इसमें तीन नदियों का बंटवारा होगा जिससे किसानों को पानी की समस्या नहीं आएगी। तो चलिए जानते हैं वह तीन नदियां कौन है और कितने किसानों को यहां पर फायदा होने वाला है।

इन तीन नदियों का होगा बटवारा

जल बंटवारे के बाद किसानों को पानी के किल्लत राहत मिल जाएगी। पेयजल की समस्या दूर होगी। जिसमें पार्वती, काली सिंध और चंबल नदी का जल बटवारा होगा। जिसमें सरकार का लक्ष्य है कि 22 बाँध हम बनाएं। इस तरह मध्य प्रदेश में जल्द ही सरकार 22 बांध का निर्माण करेगी और इससे प्रदेश के कई किसानों को लाभ होने वाला है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। जल्दी मध्य प्रदेश में बांध बनाने के कार्य भी शुरू हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि 13 जिलों के किसानों को यहां पर लाभ मिलेगा।

इन 13 जिलों के किसान होंगे लाभान्वित

मध्य प्रदेश के करीब 13 जिलों के किसानों को इस PKC प्रोजेक्ट से लाभ होने वाला है। जिसमें मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, गुना, शिवपुरी के साथ-साथ इंदौर, देवास, राजगढ़, उज्जैन, धार और अगर मालवा जिले आते हैं। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि पहले चरण में प्रदेश में 13 बांध बनाए जाएंगे। उसके बाद दूसरे चरण में जब कार्य शुरू होगा तो 9 बांध और बना दिए जाएंगे। इस तरह आने वाले 5 सालों में यह कार्य सरकार पूरा करने का पूरा प्रयास करेगी।

 

मध्य प्रदेश में बनने वाले बाँध

 

आने वाले समय में मध्य प्रदेश में कई बाँध इस PKC प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाए जाएंगे। जिसमें गांधी सागर बांध, अपस्ट्रीम में चंबल, शिप्रा के साथ गंभीर नदी पर कई छोटे बांध बनाए जाएंगे। राजस्थान में भी पार्वती, काली सिंध, चंबल परियोजना के अंतर्गत कई बांध निर्मित होंगे। जिसमें कुंभराज कंपलेक्स, सीएमएस कंपलेक्स, रणजीत सागर परियोजना ऊपरी चंबल कछार के साथ सिंचाई परियोजना इसके साथ-साथ लखुंदर बैराज बांध निर्मित होंगे। जिससे कई लोगो को लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!