E-PaperUncategorizedकिचेन गार्डनज्योतिषटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयुवालोकल न्यूज़

घर में आक का पौधा लगाना चाहिए या नहीं, क्या देखने मिलेंगे शुभ संकेत, जानिए क्या है कहता है वास्तु शास्त्र

आलोक आनंद

अक्सर ज्यादा तर लोगों में मन में ये प्रश्न उठता है की आक का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं सनातन धर्म में सभी पौधों का अपना-अपना महत्त्व होता है कुछ पौधे घर के लिए बेहद शुभ होते है तो कुछ अशुभ तो चलिए जानते है इस पौधे को घर में लगा सकते है की नहीं ?

 

 

घर में आक का पौधा लगाना चाहिए या नहीं ?

आज हम आपको बताएंगे की घर में आक का पौधा लगाना चाहिए या नहीं आक के पौधे को मदार के नाम से भी जाना है इस पौधे के फूल भगवान भोले नाथ को बहुत ज्यादा पसंद होते है इसके फूल सफ़ेद और हल्के बैंगनी रंग के होते है। इसके पत्ते और फूल को तोड़ने पर दूधिया पदार्थ निकलता है जो ज़हरीला होता है इसलिए कुछ लोगों के मन में ये ख्याल आता है की ये पौधा घर में नहीं लगा सकते लेकिन आक का पौधा घर में लगाना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस पौधे की जड़ में गणपति जी का वास होता है इसके फूलों को सुखाकर जड़ी बूटी भी बनाई जाती है।

 

 

आक के पौधे के फायदे

आक का पौधा बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है आक के पत्तों में सूजनरोधी, एनाल्जेसिक, और मांसपेशियों को आराम देने वाले गुण होते है। इन पत्तों को दर्द वाले स्थान पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और दर्द दूर होता है। आक के पौधे में एंटीडायबिटिक, एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तत्वों के गुण जो बहुत फायदेमंद साबित होते है।

 

किस दिशा में लगाएं आक का पौधा

वास्तु के मुताबिक आक का पौधा सही दिशा में घर में लगाना बहुत ज्यादा जरुरी होता है तभी घर में शुभ परिणाम देखने को मिलते है वास्तु शास्त्र के अनुसार आक का पौधा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा इस पौधे को लगाने के लिए बहुत शुभ और अच्छी होती है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है और धन का लाभ होता है आक के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर भी लगाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!