E-Paperएग्रीकल्चरटेक्नोलॉजीदुनियादेशपंजाबयुवाराज्यलोकल न्यूज़

गिर गाय के इन तीन रहस्यों से उठ गया पर्दा तो सब किसान खेती छोड़ करने लगेंगे डेरी बिज़नेस

आलोक आनंद

आज के समय में लोग पशुपालन करके डेरी बिज़नेस से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। लोग हमेशा ही ऐसे पशुओ की तलाश में रहते हैं जो ज्यादा दूध उत्पादन देती है और इससे अच्छा मुनाफा मिलता है। आज हम आपको ऐसी एक गाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो ज्यादा दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है। हम बात कर रहे हैं गिर गाय की यह एक ऐसी नस्ल है जो ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है। इस गाय का दूध बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक माना जाता है। गीर गाय के दूध की डिमांड साल भर बनी रहती है।

गिर गाय से जुड़ी रहस्यमई बातें

आज के समय में सबको ज्यादा दूध देने वाली नस्लों की तलाश रहती है तो आपको बता दे की गिर गाय एक ऐसी नस्ल है जो सबसे ज्यादा दूध देती है। यह गए एक दिन में लगभग 12 लीटर दूध दे देती है। आप गिर गाय की सही तरीके से देखरेख करते हैं तो आप 15 लीटर दूध भी निकाल सकते हैं।

गीर गाय का दूध बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसके दूध में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आपको बता दे गिर गाय के दूध में A2 बीटा कण प्रोटीन आपको मिल जाता है जो कि आसानी से पचने में बेहद फायदेमंद होता है। गीर गाय के दूध में आपको कैल्शियम, फास्फोरस, वसा और पोटेशियम पाया जाता है।

गीर गाय ने कई तरह की खासियत पाई जाती है जो आपके लिए इसके पालन में बहुत आसानी देती है। जैसे आप इस गाय का पालन किसी भी तरह की जलवायु और वातावरण में कर सकते हैं। इसके साथ ही इस गाय का पालन आप मिट्टी वाले घर में भी कर सकते हैं। लेकिन वही आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपको इस गाय को खाने के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए

गिर गाय का पालन अगर आप करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आपको इसके आसपास थोड़ी खाली जगह रखनी होगी ताकि गिर गाय को रहने में घूमने फिरने में किसी तरह की दिक्कत ना हो। साथ इसके साथ ही आपको गिर गाय के खाने पर खास ध्यान देना होगा आपको इसको चारे में सूखा चारा, सरसों, मूंगफली की खली, ज्वार, बाजरा, जौ या मक्का की चुनी देना होगा। इस प्रकार आप गिर गाय का पालन कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!